घर में नए बच्चों की जन्म होते ही उसके नाम पर मिलेगा राशन – जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया..

डेस्क : राशन कार्ड के तहत कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं राशन कार्ड कई जगहों पर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी काम करता है। इसे बनवाना बेहद आवश्यक है। इसके तहत नवविवाहित और नए जन्म लिए बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना जरूरी है। राशन कार्ड में सही समय पर नाम न जोड़ने पर कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।

ration card news

राशन कार्ड पर सरकार की ओर से हर महीने राशन दिया जाता है। वहीं लॉकडॉन के समय लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जाता था। कार्डकार्ड पर अनाज मिलने के अलावा यह एक महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स है। ऐसे में घर में आए नए सदस्यों को इसके तहत जोड़ना आवश्यक है। इसमें नाम जोड़ने के लिए अब डीलर के वहां चक्कर लगाने की अवश्यकता नहीं है। अब आप इसे खुद से ऑनलाइन कर सकेंगे।

Ration Card

राशन कार्ड में कैसे जोड़ें नाम

  • इसके लिए epds.bihar.gov.in पर जाएं।
  • यहां एक लोग इन आईडी क्रिएट करना होगा।
  • अब इस पेज पर नए मेंबर जोड़ने के लिए ऑप्शन मिलेंगे।
  • इस विकल्प को खोलने पर एक फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा।
  • इसमें मांगे गए सभी जानकारी को फील कर दें।
  • अब सबमिट करने के ऑप्शन को चुनलें।
  • आपको इन प्रक्रियाओं के लिए एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी। इसकी मदद से आप राशन कार्ड को ट्रैक कर पाएंगे।

आपके आवेदन की संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। इसमें अगर सब कुछ सही पाया गया तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद डाक के जरिए आपके घर भेज दी जाएगी।