Petrol-Diesel Rate : आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें, जानें- अपने शहर का रेट…..

Petrol-Diesel Rate: आज 7 अप्रैल रविवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के आखिरी दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 86.91 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 91.17 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में स्थिरता आने के बावजूद आज जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, ओडीशा जैसे राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में स्थिरता आने से भारत के कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल 48 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिम बंगाल में भी आज पेट्रोल 42 और डीजल 39 पैसे गिर गया है. इनके अलावा उत्तर प्रदेश में भी आज पेट्रोल 28 पैसे और डीजल में 32 पैसे सस्ता हुआ है. इसके साथ ही आज राजस्थान, झारखण्ड और बिहार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरावट गिरावट दर्ज की गई है.

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 94.34 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.41 रुपए
  • डीजल- 95.65 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.49 रुपए
  • डीजल- 87.55 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 95.01 रुपए
  • डीजल- 88.14 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.88 रुपए
  • डीजल- 90.36 रुपए