मंसूरचक : जनादेश से विश्वासघात के विरोध में धरना प्रदर्शन

मंसूरचक (बेगूसराय) मंसूरचक प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को जनादेश से विश्वासघात के विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंसूरचक मे प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन मे बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता के हित में नहीं है महागठबंधन की सरकार लूट खसोट मचने लगा है अभी से ही सुशासन बाबू जिस आधार पर राजद से नाता तोड़ा था वह कहा गया इनका जीरो टॉलरेंस बिहार की जनता सब कुछ समझ चुकी है आने वाले दिनों में सत्ता में बने रहने वाले को उखाड़ फेंकने का काम किया जायेगा।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दत्त झा, मंच संचालन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी ने किया। धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दत्त झा ने कहा कि पलटू कुमार पर भरोसा करना विश्वासघात है। नीतीश कुमार ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। मौके पर अमित कुमार गुप्ता, विजय महतो,चंद्रशेखर पासवान, शिवजी महतो, उदय कुमार सिंह, विनोद महतो, सहित कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।