Gold-Silver Price Update : आज गिरे सोने-चांदी के रेट, खरीदने से पहले चेक कीजिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट…

Gold-Silver Price Update : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही दूसरी ओर अब इस साल मार्च महीने के अंत तक सोना 68 हजार के पार पहुंच चुका है।

क्या है सोने-चांदी के भाव

लंबे समय बाद आज गिरे सोने के भाव

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 6 April शनिवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के छठे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट? दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 6 अप्रैल शनिवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 69,970 रूपए है। वहीं कल यानी कि शुक्रवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 69,980 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 64,140 रुपए है। वही कल इसका भाव 64,150 रुपए था।

चांदी के भी भाव गिरे

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वही इस साल के मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के छठे दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 81,600 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 81,700 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 70,020 (24 कैरेट)
  • 64,190 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 70,630 (24 कैरेट)
  • 64,760 (22 कैरेट)

जयपुर

  • 70,020 (24 कैरेट)
  • 64,290 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 70,120 (24 कैरेट)
  • 64,290 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 69,970 (24 कैरेट)
  • 64,140 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 69,970 (24 कैरेट)
  • 64,140 (22 कैरेट)