Ladli Behan Scheme

महिलाओं की बल्ले बल्ले! अब हर माह Account में आएंगे 1500 रुपये, जानिए क्या है योजना

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Ladli Behan Scheme : रक्षाबंधन, भाई-बहन का यह त्योहार देश भर में मनाया जाता है। इस त्योहार के मौके पर राज्य और केंद्र सरकारें महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना शुरू किया गया है।

इस योजना की शुरुआत शिंदे सरकार में मध्यप्रदेश की लाडली बहन योजना के तर्ज पर किया गया है। इसके तहत हर महीने राज्य की महिलाओं को खाते में 1500 रुपए डाले जाएंगे। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। इस योजना की खासियत यह है कि इसे सिर्फ रक्षाबंधन ही नहीं, बल्कि स्थाई रूप से लाया गया है।

योजना के लिए पात्रता

यह योजना केवल महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए है। योजना का लाभ उठाने के लिए महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। 21 से 65 वर्ष की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए लाई गई यह योजना केवल उन परिवारों के लिए है जिनकी आय 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम सेवकों को यह काम सौंपा गया है।

कितना मिलेगा लाभ

योजना के तहत पात्र महिला को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। यह योजना आज यानी 17 अगस्त से शुरू हो रही है, लेकिन इसका शुरुआती महीना जुलाई माना जा रहा है। दरअसल, योजना के शुरुआती परीक्षण के तौर पर 30 लाख महिलाओं को उनके बैंक खाते में 3000 रुपये दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now