Free Health Insurance : अब 25 लाख लोगों का Free में होगा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस! जानें – डिटेल में…

Free Health Insurance : राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को राहत देने के लिए कई सारी योजनाओं की शुरुआत कर चुके हैं। इन योजनाओं में बिजली फ्री, फ्री राशन के अलावा अब चिरंजीवी योजना की शुरुआत भी की गई है। अगर आप की सालाना आय 8 लाख रुपए से कम है तो यह योजना आपके लिए हैं।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और यह पूरी तरह नि:शुल्क है। अब सरकार द्वारा EWS के लिए इसका दायरा बढ़ाते हुए 8 लाख रुपए सालाना आय से कम परिवार वालों को इसका फायदा दिया जाएगा। आइये जानते है पूरी खबर…..

8 लाख से कम आय पर फायदा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति और जनजाति के अलावा अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए भी इस योजना के अंतर्गत फ्री हेल्थ इंश्योरेंस किया जाएगा।

EWS में आने वाले बड़े लोग जिनकी सालाना आय 8 लाख से कम है, उन्हें सरकार की तरफ से अब फ्री हेल्थ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान की है।

425 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस योजना को शुरू करने के लिए 425 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार भी बताया गया है। इसके अलावा उन्होंने 10 चिरंजीवी जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस और 25 मोबाइल फूड टेस्टिंग एम्बुलेंस की शुरुआत की है। इसके अलावा 249 ऑनलाइन कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए सरकार ने 771 करोड़ रुपये का खर्च बताया है।

क्या है इस योजना का फायदा

साल 2021 में शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को पहले 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज दिया जा रहा था। जबकि साल 2022-23 में इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया था। लेकिन आम जनता को और भी अधिक राहत देते हुए सरकार ने इस में अधिक बढ़ोतरी की है।

साल 2023-24 से इस योजना के अंतर्गत इसे 25 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। जबकि हर चिरंजीवी परिवार को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है।