Navratri 2023 : नवरात्री पर करना चाहते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न, तो भूलकर से भी न करें यह काम

Navratri 2023 : नवरात्रि का पावन त्यौहार चल रहा है। हर तरफ इस त्यौहार की धूम है। लोग बड़ी धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाते हैं। कई लोग नवरात्रि पर व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि पर विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं। नवरात्रि में लोग पूजा पाठ करते हैं। कन्या भोजन करते हैं।

आपको पता ही होगा की नवरात्रि के समय क्या-क्या करना चाहिए। मगर आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे हैं कि हमें नवरात्रि के 9 दिन क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा आपसे नाराज हो जाती हैं। यदि आप चाहते हैं की मां दुर्गा हमेशा आपसे प्रसन्न रहे और आप पर अपनी कृपा बनाए रखें तो इन बातों को अवश्य ध्यान में रखें।

दुर्गा पूजा के समय भूलकर भी ना करें यह काम

नवरात्रि के शुभ अवसर पर भूल कर भी नाखून, बाल आदि नहीं कटवाने चाहिए। हालांकि नवरात्रि (Navratri) के समय बच्चों का मुंडन करना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि के समय हमें सात्विक भोजन करना चाहिए। मांसाहार और शराब को नवरात्रि के दौरान भूल कर भी हाथ ना लगाएं वरना मां दुर्गा आपसे रुष्ट हो जाएगी। नवरात्रि के दौरान प्याज लहसुन का भी प्रयोग रसोई में नहीं करना चाहिए।

यदि आप नवरात्रि के नो दिन व्रत उपवास रख रहे हैं तो आपको यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि नवरात्र के समय मानसिक संयम के साथ-साथ शारीरिक संयम भी बेहद जरूरी है। इस वजह से नवरात्रि के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।

आपको बता दें कि नवरात्रि के दौरान हमें चमड़े से बनी बेल्ट,जूते या बैग इत्यादि के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। नवरात्री के समय भूलकर भी अपने घर को गंदा न रखें। यदि आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहती हैं तो नवरात्री के समय में इन बातों का ध्यान जरूर रखें।