सरकारी कर्मचारियों की चमकी किस्मत! महंगाई भत्ते में हुई 11% की बंपर बढ़ोतरी, जानिए – डिटेल में..

डेस्क : अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, सरकार ने आपको जबरदस्त तोहफा दे दिया है। आपको बता दे की महंगाई भत्ते में 11% की बंपर बढ़ोतरी की है, जो अप्रैल 2022 से मिलने लगेगा। अप्रैल महीने के बाद आपकी जिंदगी बदल सकती है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ये बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने से खुश का माहौल है। सीएम इसका ऐलान करते हुए कहा कि कोविड काल में सरकारी कर्मचारियों का जो महंगाई भत्ता हम नहीं बढ़ा पाए थे, अब उसे बढ़ाया जाएगा। सीएम ने कहा कि 31% तक DA बढ़ेगा, जो अप्रैल माह से ही लागू हो जाएगा।

मालूम हो की इससे पहले भी अक्टूबर में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8% की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 20% तक हो गया था। जबकि, अब सीएम शिवराज ने सीधा 11% बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब बढ़कर 31% हो गया है। वही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी फिक्स हो गई है। यानी अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34% के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा।