लगातार दूसरे दिन बढ़ा Petrol-Diesel का दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

डेस्क : इन दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है, बता दें कि लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हुए नजर आए हैं। इस वक्त 80 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपए पहुंच गई है, वहीं डीजल की कीमत ₹88.27 हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का भाव $115 प्रति बैरल के पार चल रहा है।

बीते बुधवार से लेकर अब तक करीब .41 फ़ीसदी तेल का दाम बढ़ गया है। बता दें की रूस और यूक्रे में चल रहे घमासान युद्ध के चलते तेल की सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है। चलिए जानते हैं चार महानगरों में इस वक्त क्या रेट चल रहा है? तो सबसे पहले बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली की, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 97.01 रुपए चल रहा है, वहीं डीजल का दाम ₹88.27 चल रहा है। इतना ही नहीं मुंबई में पेट्रोल का दाम ₹111.67 चल रहा है और डीजल की कीमत ₹95.25 चल रही है।

यदि बात की जाए कोलकाता की तो कोलकाता में डीजल का रेट ₹91.42 पैलेस पैसे चल रहा है और पेट्रोल का रेट ₹106.34 पैसे चल रहा है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल का भाव ₹102.91 चल रहा है और डीजल का दाम ₹92.95 चल रहा है। बीते वर्ष 4 नवंबर को भारत सरकार ने खुदरा कीमतों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए पेट्रोल के दाम ₹5 और डीजल के दाम में ₹10 की कटौती की थी बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत रोज सुबह 6:00 बजे बदलती है। तेल की कंपनियां बीते 15 दिन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के बेंच मार्क में मौजूद ईंधन की कीमत से औसत कीमत को जोड़कर सारी विदेशी विनिमय दरों को देखते हुए इन कीमतों को तैयार करती है।