पर्दे पर Anil Kapoor और Madhuri Dixit की सुपरहिट जोड़ी को किसकी लगी नज़र? इस वजह से छोड़ दिया था एक साथ काम करना

Anil Kapoor Madhuri Dixit : माधुरी दीक्षित तथा अनिल कपूर 80 और 90 के दशक के ऐसे महान कलाकार है जो ऑल टाइम फेवरेट जोड़ी के रूप में अपने फैंस के फेवरेट है तथा लाखों दर्शक अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को उनके जमाने में काफी ज्यादा पसंद किया करते थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अनिल कपूर माधुरी दीक्षित ने एक साथ काम करना छोड़ दिया और कई सालों तक पर्दे पर नजर नहीं आए। ‌

इस वजह से टूटी Anil Kapoor और Madhuri Dixit की जोड़ी

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अपने जमाने के सुपरहिट कलाकारों में से एक रहे हैं तथा अनिल कपूर अपने चार्मिंग अंदाज़ की वजह से कई एक्टर्स के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। ‌ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिसमें बेटा, राम लखन, तेजाब तथा पुकार जैसी फिल्में शामिल है। ‌ एक समय पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अफेयर को लेकर भी खबरें तेजी से हो रही थी तथा यह जानकारी मिली थी कि अनिल कपूर माधुरी दीक्षित को अपना दिल दे बैठे हैं।

अनिल कपूर जब इंडस्ट्री में अपने अफेयर को चला रहे थे तो तब वह शादीशुदा भी थे तथा उनकी पत्नी सुनीता उनके इस अफेयर से काफी परेशान रहती थी तथा इस परेशानी का समाधान ढूंढने के लिए एक बार सुनीता अपने बच्चों के साथ फिल्म पुकार के सेट पर पहुंच गई तथा उन्होंने वहां पर कुछ भी ऐसा ड्रामा क्रिएट नहीं किया लेकिन अनिल कपूर उनकी मौजूदगी में को समझ गए तथा इसके बाद उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ करीब 18 साल तक बड़ी स्क्रीन पर काम नहीं किया। हालांकि लंबे वर्षों के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को बड़े पर्दे पर साल 2019 में फिल्म डबल धमाल में देखा गया। ‌