बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म “The Untold Story”, जानें – विस्तार से

सुशांत सिंह राजपूत : बॉलीवुड सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज भी सभी के दिलो-दिमाग पर राज करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपनी एक्टिंग और डांस की वजह से मशहूर हुए। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के गुजर जाने के इतने दिन बीत जाने के बाद भी लोग उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं और उन्हें भुला पाना भी संभव नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) एक बार फिर अपनी फिल्म धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सुशांत के चाहने वाले एक बार फिर अपने चहेते सितारे को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कई बड़े सितारों ने काम किया था। आज एक आधिकारिक घोषणा की गई है, जिसमें बताया गया कि एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी 12 मई, 2023 को एक बार फिर बड़े पर्दे पर उतरेगी। स्टार स्टूडियोज ने एक ट्वीट में कहा कि जब माही दोबारा पिच पर आएंगे तो सारा भारत को धोनी ही चलाएंगे धोनी धोनी।

पवित्र रिश्ता के साथ सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टेलीविजन में एक घरेलू नाम बन गए। अभिनेता ने शो में मानव देशमुख की भूमिका निभाई। इसमें वे अंकिता लोखंडे के साथ नजर आ रहे थे। अपनी कामयाबी के बाद सुशांत ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उनकी फिल्म केदारनाथ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वह अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। नीरज पांडे ने कहा था कि सुशांत की मौत की खबर से धोनी टूट गए थे।