बेगूसराय में बरात में हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को लगी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज..

Harsh firing in Begusarai: सूबे में इन दिनों हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग क्षेत्र की खबरें सुर्खियों में रहती है। इसी से जुड़ा एक और ताजा बेगूसराय से आया है। जहां शादी समारोह में हर्ष फायरिंग होने से दूल्हे के भाई को गोली लग गई। फिर आनन-फानन में परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह इलाजरत बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना गढहारा ओपी इलाके की है। वह, घायल युवक की पहचान राजवाड़ा गांव के रहने वाले दिलखुश राय के लगभग 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में गढहारा ओपी अध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि शादी सामारोह के दौरान एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। ओपी अध्यक्ष ने बताया की लड़की के पिताजी द्वारा पटाखे की बात बताई जा रही है। ओपी अध्यक्ष ने आशंका जताया है कि युवक गोली लगने से ही घायल हुआ है।

फिलहाल, पुलिस घटना की सूचना पाकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है। जबकि, इस संबंध में परिजनों से संपर्क नहीं होने से इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिर युवक के साथ किस तरह की घटना हुई है। फिलहाल जख्मी युवक शहर के चर्चित निजी अस्पताल में भर्ती रहकर इलाजरत बताया जा रहा है। जहां घायल खतरे से बाहर है।