राज कुंद्रा के काले कारनामों पर से शिल्पा शेट्टी ने उठाया परदा, इन 10 बातों से जानें एक्ट्रेस का पूरा बयान

डेस्क : व्यवसाई राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म निर्माण पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मुंबई क्राइम ब्रांच टीम को जो बयान दिए है, उसमें से 10 बड़ी बातें हम आपको बताने वाले हैं। अपने बयानों के जरिए शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के काले कारनामों का पूरा राज खोल दिया है। ऐसे में जितनी बातें शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा के बारे में पता थी वह सारी बातें उन्होंने मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस के आगे कह दी। यह सभी बातें पुलिस के पास लिखित में मौजूद है, इन बातों में से हम आपके लिए जरूरी अंश लेकर आए हैं जो आपके लिए जानना आवश्यक है।

  • शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की आर्म्सप्राइम मीडिया कंपनी के बारे में जानते थी। उनको पता था कि यह कंपनी शॉर्ट्स वीडियो बनाने का काम करती है। यह कंपनी टिकटोक और इंस्टाग्राम की तरह ही काम करती थी।
  • इस कंपनी में राज कुंद्रा की कमाई अच्छी खासी चल रही थी, लेकिन उनके पार्टनर सौरभ कुशवाहा से खटपट होने के बाद वह अलग हो गए, बता दें कि यह सारा काम वह 2019 में संभाल रहे थे।
  • शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वह उमेश कामत को जानती है। उमेश कामथ वियान इंडस्ट्री में काम करने वाला आदमी था।
  • शिल्पा शेट्टी को यह बात राज कुंद्रा ने बताई थी की उमेश कामत और गहना वशिष्ठ साथ मिलकर अश्लील फिल्मों का निर्माण करते थे। इसके बाद उनको बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने उमेश कामत को सबसे पहले पकड़ा था।
  • राज कुंद्रा का नया प्रोजेक्ट बोलीफेम था। इस नए प्रोजेक्ट के बारे में शिल्पा शेट्टी को कोई जानकारी नहीं थी। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि मुझे राज कुंद्रा के काम के बारे में कुछ नहीं पता।
  • शिल्पा शेट्टी नहीं जानती थी कि हॉट शॉट ऐप वियान इंडस्ट्री द्वारा निर्मित किया गया है, लेकिन आपको बता दें कि यह वह कंपनी है जो अश्लील वीडियो बनाकर बेचा करती थी।
  • शिल्पा शेट्टी बार-बार एक ही बात कहती रहीं कि उनको राज कुंद्रा के बिजनेस के बारे में कुछ नहीं पता, उन्होंने कहा कि राज कुंद्रा अपने काम के बारे में किसी को नहीं बताते हैं।
  • शिल्पा शेट्टी का कहना है की मैं ज्यादातर अपने काम में लगी रहती थी और मैं अपने काम में लगे रहने के कारण एक निश्चित दूरी बनाकर रखते थे। हमें नहीं पता होता था कि एक दुसरे की जिंदगी में क्या काम हावी है।
  • सौरभ कुशवाहा और राज कुंद्रा की पार्टनरशिप कब खत्म हुई, इसका शिल्पा शेट्टी को अंदाजा नहीं लगा। लेकिन इतना जरूर पता है कि दोनों 2019 में अलग हो गए थे।
  • इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वह राज कुंद्रा से शुरूआती दिनों में कैसे मिली और कब उनकी शादी हुई। उन्होंने अलग होने तक की पूरी कहानी मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों दी।