Did Tejashwi Yadav play under the captaincy of Virat Kohli

Virat Kohli की कप्तानी में कब खेले थे Tejashwi Yadav? जानिए- कुल कितने रन बनाए है-

When Will Tejaswi Yadav Play Under Captaincy of Virat Kohli : बिहार के नेता प्रतिपक्ष व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आए दिन सुर्खियों में रहते हैं! इसी बीच उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले थे, आपको बता दें कि तेजस्वी यादव राजनीति करने से पहले क्रिकेटर थे।

लेकिन, इंजरी के चलते उन्हें क्रिकेट से विदा लेना पड़ गया। ऐसे में आज आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि तेजस्वी यादव ने विराट कोहली के कप्तानी में कब खेला था? बता दे की विराट कोहली और तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए एज ग्रुप के लिए क्रिकेट खेले थे। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव 2003 में जम्मू कश्मीर के खिलाफ दिल्ली अंडर 15 टीम में डेब्यू किया था।

बताया जाता है कि तेजस्वी यादव के डेब्यू के समय विराट कोहली दिल्ली अंडर 15 टीम के कप्तान थे। बता दें कि तेजस्वी यादव अपने करियर में 4 T-20 मैच दो List A और एक First Class क्रिकेट मैच खेले हैं। यहां तक की तेजस्वी यादव झारखंड टीम के लिए भी क्रिकेट खेले हैं। ऐसे में यह बात स्पष्ट होता है कि तेजस्वी यादव के कप्तानी में नहीं बल्कि विराट कोहली की कप्तानी में तेजस्वी यादव खेले थे।

अगर तेजस्वी यादव के रन की बात करें तो झारखंड के लिए खेलते हुए तेजस्वी यादव ने 1 First Class, 2 List A और 4 T-20 मैच खेले है। First Class में उन्होंने 20 रन बनाए। जबकि लिस्ट में 14 रन बनाया है और T20 मैच में सिर्फ तीन रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक विकेट भी लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now