पटना व रांची से हावड़ा के बीच Vande Bharat Train का हुआ शुभारंभ, जानें- रूट और टाइमिंग

Vande Bharat Train : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इन राज्यों में झारखंड का भी नाम है। झारखंड को यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात मिला है।

दरअसल, आज दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 11 राज्यों के धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है। इनमें राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, उड़ीसा और गुजरात शामिल हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन जल्द ही देश के हर हिस्से को जोड़ेगी। देश में 25 वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही है। अब इनमें नौ ट्रेनें और जुड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलेगी.

हफ्ते में 6 दिन चलेगी वंदे भारत

सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम सुबह 10.45 बजे शुरू हुआ। ट्रेन का सामान्य परिचालन 27 सितंबर से शुरू होगा।

ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 20898 सुबह 5.15 बजे रांची से रवाना होगी और मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटा और खड़गपुर होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से ट्रेन संख्या 20897 दोपहर 3.45 बजे खुलेगी और रात 10.50 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन में बुकिंग शुरू हो गई है