Patna-Ranchi Vande Bharat Express : हाल ही में पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Ranchi Vande Bharat Express) का ट्रायल पूरा हुआ। और अब एक और अच्छी खबर है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने वंदे भारत को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। वंदे भारत सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। यह सुबह 7:00 बजे पटना से रवाना होगी और 1:00 बजे रांची पहुंचेगी।
Patna-Ranchi Vande Bharat Express Schedule
ट्रेन सप्ताह में एक दिन मंगलवार को नहीं चलेगी। पटना से खुलने वाली वंदे भारत (Vande Bharat) का नंबर 22349 है और रांची से पटना के लिए खुलने वाली ट्रेन का नंबर 22350 है। वहीं, रांची से पटना के लिए बंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:15 बजे खुलेगी और रात 10:05 बजे पटना पहुंचेगी।
दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन ने वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल रेल मंत्रालय को भेजा था, तब ट्रेन का परिचालन हटिया से होना था। लेकिन मंत्रालय ने हटिया से ट्रेन परिचालन के फैसले को खारिज कर दिया और अब ट्रेन रांची से पटना के लिए खुलेगी और पटना से रांची तक ही आयेगी। रेल मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। वहीं, वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को होगा। पीएम मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके बाद बिहार और उत्तरप्रदेश के सीमांचल के बीच भी वंदे भारत को चलाया जायेगा। इसका लाभ कटिहार, अररिया, पूर्णिया के अलावा बिहार के अन्य जिलों के लोगों को मिलेगा। रेलवे बोर्ड जल्द ही कटिहार और वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी दे सकता है। कटिहार से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत की स्पेशल रैक को भी मंजूरी मिल गयी है। रैक मिलने के बाद ही संबंधित ट्रेन के विभिन्न कोचों का ट्रायल किया जाएगा।
Patna-Ranchi Vande Bharat Express Route
S.N. | Station Code | Station Name | Arrival Time | Departure Time | Halt Time ( In min) | Distance |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | PNBE | PATNA JN | — | 07:00 | — | 0 |
2 | GAYA | GAYA JN | 08:25 | 08:35 | 10:00 | 92 |
3 | KQR | KODERMA JN | 09:35 | 09:37 | 02:00 | 168 |
4 | HZBN | HAZARIBAGH TOWN | 10:33 | 10:35 | 02:00 | 248 |
5 | BRKA | BARKA KANA | 11:35 | 11:40 | 05:00 | 305 |
6 | RNC | RANCHI | 13:00 | — | — | 379 |
Patna-Ranchi Vande Bharat Express Ticket पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट
Patna-Ranchi Vande Bharat Express Ticket : पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 1025 रुपये (AC Chair car (CC)) और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (Exec. Chair Car (EC)) का किराया 1930 रुपये है।