Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई

    March 25, 2026 5:16 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार : पोस्टमार्टम रूम से शव का पैर लेकर भागा कुत्ता…

    March 25, 2026 3:10 pm

    Begusarai News : चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट! डीजे और हथियारों पर पूर्ण रोक

    March 25, 2026 2:13 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»टेंडर घोटाला: 9 करोड़ कैश किसका? 8 महीने बाद भी जवाब नहीं, अब SVU करेगी पूछताछ…
    Bihar

    टेंडर घोटाला: 9 करोड़ कैश किसका? 8 महीने बाद भी जवाब नहीं, अब SVU करेगी पूछताछ…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 7, 2025 11:06 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Tender Scam
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Tender Scam : बिहार में इन दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। सरकारी इंजीनियरों और अफसरों पर कार्रवाई तेज है। इसी बीच भवन निर्माण विभाग में मार्च 2025 में हुई बड़ी छापेमारी एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व चीफ इंजीनियर तारिणी दास और वित्त विभाग के संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी के ठिकानों से बरामद 9 करोड़ रुपए अभी तक किसी के नहीं निकले।

    8 महीने बीतने के बाद भी यह जवाब नहीं मिला है कि यह कैश किसका था। अब स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) खुद इस रहस्य की जांच करने में जुट गई है और दोनों अफसरों से फिर से पूछताछ करेगी।

    7 करोड़ मिले, बोले- पता नहीं किसके हैं

    ED की मार्च 2025 की रेड में तारिणी दास के घर से 7 करोड़ और मुमुक्षु चौधरी के घर से 2 करोड़ रुपए मिले थे। पूछताछ में दोनों ने इस कैश पर कोई दावा नहीं किया। यह पूरा पैसा सरकारी ट्रेजरी में जमा है, लेकिन रकम का मालिक कौन? यह आज भी बड़ा सवाल है।

    टेंडर घोटाले का कनेक्शन

    यह मामला बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले से जुड़ा है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की थी। छानबीन के दौरान ठेकेदार रिशुश्री का नाम सामने आया। ED के अनुसार रिशुश्री ने पूछताछ में उन अधिकारियों के नाम बताए, जिन्हें टेंडर के बदले कमीशन दिया गया था। इसी आधार पर 7 अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी हुई।

    PC एक्ट के तहत FIR दर्ज

    कई महीनों की जांच के बाद ED ने SVU को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की सिफारिश की। इसके बाद पटना स्थित SVU थाने में दो FIR दर्ज हुईं

    • FIR 24/25: मुमुक्षु चौधरी
    • FIR 25/25: तारिणी दास

    SVU का पहला फोकस 9 करोड़ आखिर किसके हैं?

    SVU अब दोनों अफसरों से अलग-अलग पूछताछ करेगी। एजेंसी का मुख्य लक्ष्य यही जानना है कि यह 9 करोड़ रुपए कहां से आए और किसके लिए इकट्ठे किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ जल्द शुरू होगी।

    कौन हैं तारिणी दास? तारिणी दास भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर रहे। 31 अक्टूबर 2024 को रिटायर होने के बाद सरकार ने 9 नवंबर 2024 को उनका सेवा विस्तार दो साल के लिए बढ़ा दिया था। टेंडर घोटाले में नाम आने के बाद ED ने 27 मार्च 2025 को उनके घर पर छापा मारा, जिसमें 7 करोड़ कैश और कई संपत्तियों का पता चला। आरोप है कि उन्होंने टेंडर दिलाने के बदले मोटी रकम ली। छापेमारी के बाद सरकार ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया।

    कौन हैं मुमुक्षु चौधरी? मुमुक्षु चौधरी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव रहे। मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं। इससे पहले सीतामढ़ी और सहरसा में म्युनिसिपल कमिश्नर भी रह चुके हैं। टेंडर घोटाले के दौरान उनका नाम भी सामने आया। ED ने जब छापा मारा तो उनके ठिकानों से 2 करोड़ रुपए मिले। उन पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार रिशुश्री से रिश्वत ली और करोड़ों के टेंडर पास किए।

    Mumukshu Chaudhary SVU Tarini Das Tender Scam
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैशाली एक्सप्रेस का सुपरफास्ट दर्जा खत्म- अब एक्सप्रेस बनाकर चलेगी, जानिए- नया नंबर
    Next Article बेगूसराय में बेखौफ भू-माफिया: 50 लाख की रंगदारी, जमीन कब्जाने की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    LPG Gas Cylinder Crisis : बिहार में LPG गैस किल्लत की से मची हलचल, एजेंसियों पर बढ़ी भीड़…

    March 11, 2026 9:51 am

    Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’

    January 19, 2026 9:10 am

    Patna को मिलेगा नया रिवर फ्रंट, दीघा से दीदारगंज तक बदलेगा गंगा तट का नजारा…

    January 18, 2026 9:05 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई

    By सुमन सौरबMarch 25, 2026 5:16 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में घरेलू रसोई गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति और पारदर्शिता सुनिश्चित…

    बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार : पोस्टमार्टम रूम से शव का पैर लेकर भागा कुत्ता…

    March 25, 2026 3:10 pm

    Begusarai News : चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट! डीजे और हथियारों पर पूर्ण रोक

    March 25, 2026 2:13 pm

    बेगूसराय में सनसनी : रील बनाने के शौकीन 14 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, बहियार में मिला शव..

    March 24, 2026 8:34 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.