Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के सारथी बने तेजस्वी यादव, BJP और CM Nitish पर जमकर साधा निशाना…..

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) बिहार पहुंच चुकी है। बिहार के सासाराम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इस यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ शामिल हुए। राजद नेता तेजस्वी यादव के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बिहार पहुंची इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेजस्वी यादव राहुल गांधी के सारथी के रूप में नजर आये। दरअसल राहुल और तेजस्वी एक जीप में सवार थे। इस जीप को तेजस्वी यादव सारथी की तरह चला रहे थे और राहुल गांधी बगल की सीट पर बैठे लोगों की ओर हाथ हिला कर अभिवादन कर रहे थे। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर जम के साधा निशाना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा, ”आज राहुल गांधी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। वह पूरे देश में देश को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है। आप सभी भलीभांति जानते हैं कि कैसे हैं हमारे मुख्यमंत्री, किसी की बात नहीं सुनना चाहते, कहते थे ‘मर जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में नहीं रहूंगा’ हम मासूम लोग हैं, इस बार चाहे कितना भी सहना पड़े चाहे हमें कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े। हम नीतीश कुमार को वापस गठबंधन नहीं लेंगे और 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।

प्रदर्शनकारी किसानों को राहुल गांधी का समर्थन

गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में सामने आए और किसानों की तुलना उन सैनिकों से की जो देश की रक्षा के लिए देश की सीमाओं पर लड़ते हैं। कांग्रेस नेता फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और ऋण माफी पर कानून बनाने सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए किसानों द्वारा किए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च का जिक्र कर रहे थे।