Patna Airport से जल्द उड़ान भरेगी TATA समेत इन एयरलाइंस की छह फ्लाइटें, देखे- लिस्ट..

डेस्क: राजधानी पटना के लिए एक बहुत बड़ी खबरें सामने आ रही है, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जल्दी जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया अधिग्रहण के बाद विस्तारा समेत टाटा की छह फ्लाइटें उड़ान भरेगी, मालूम हो कि फिलहाल, टाटा की विस्तारा की पटना दिल्ली के बीच एक फ्लाइट चलती है, जबकि एयर इंडिया की पांच प्लाइटें हैं।

इनमें दो राजधानी दिल्ली के लिए है, जबकि एक एक मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए है। आपको बता दें कि टाटा के नियंत्रण में एयर इंडिया के जाने से यहां के कर्मियों में हर्ष का माहौल है, साथ ही यात्रियों में भी इस बात की खुशी है कि अब एयर इंडिया (Air India) की कार्य संस्कृति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा और कर्मचारी अधिक पैसेंजर फ्रेंडली नजर आयेंगे, ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली एयर इंडिया (Air India) की सिस्टर कंपनी में भी अब टाटा (Tata) की 50 फीसदी की भागीदारी हो चुकी है। वही अगर टाटा की फ्लाइट की बात करे तो उसमें यूके 717/718 जो दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

इसके साथ साथ एयर इंडिया का एआई673 जो मुंबई के लिए उड़ान भरेगी, इसके अलावा Air India आई409/410 जो कि दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी वहीं एयर इंडिया आई732 जो कि कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी, एयर इंडिया आई573/574 जो बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। इसके साथ-साथ एयर इंडिया आई415/416 जो कि दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

Tata की फ्लाइट का किराया

  • पटना से दिल्ली का किराया 2257 रुपया।
  • पटना से मुंबई का किराया: 3974 रुपया।
  • पटना से बेंगलुरु का किराया : 4194 रुपया।
  • पटना से कोलकाता का किराया: 2470 रुपया।