यात्रीगण ध्यान दें! नई दिल्ली से बेगूसराय भाया मुंगेर के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन, जान लीजिए टाइम टेबल..

Indian Railway : दीपावली और छठ में यदि आपको अपने घर आना है तो, अब परेशान न हों। इन दोनों बड़े त्योहारों के लिए रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। जमालपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक ओंकार प्रसाद ने बताया कि ‘दीपावाली और छठ पर्व को लेकर केंद्रीय रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी सौगात दी है। इन दोनों पूजा को लेकर 4 स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं।’

दिल्ली से चलेंगी ये गाड़ियां : हो भी यात्री दिल्ली से आना चाहते हैं तो वो इन ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04058 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन जो 22, 23 और 26 अक्टूबर की सुबह 9:00 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन सुबह 05:27 बजे जमालपुर आ जायेगी। गाड़ी संख्या 04034 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन जो 21अक्टूबर 22 और 25 अक्टूबर 22 को सुबह के 09:00 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन सुबह 05:27 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 04064 दिल्ली भागलपुर स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर को सुबह के 09:00 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन वाया बेगूसराय होते हुए सुबह के 05:53 बजे मुंगेर स्टेशन को आएगी। फिर ट्रेन नंबर 04002 आनंद बिहार-भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन जो 14, 21, 28 अक्टूबर, 4 और 11 नवंबर को शाम के 07:05 बजे आनद विहार टर्मिनल जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन शाम 04:35 बजे जमालपुर स्टेशन पहुंचेगी और आगे भागलपुर तक जाएगी।

वापिस दिल्ली जायेंगी ये ट्रेन : सभी त्योहार के खत्म होने के बाद के समय भी आप इन्ही ट्रेनों से वापसी कर सकते हैं। गाड़ी संख्या 04033 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन जो 24 अक्टूबर, 27 अक्टूबर को सुबह के 09:45 बजे भागलपुर से खुलेगी और सुबह 10:47 मिनट पर मुंगेर स्टेशन आ जायेगी। ये वाया बरौनी अगले दिन सुबह 06:45 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन पहुंच जाएगी।

गाड़ी संख्या 04057 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन जो 22 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को सुबह के 09:45 बजे भागलपुर से खुलेगी और सुबह 10:47 मिनट पर मुंगेर स्टेशन पहुंचेगी और भाया बरौनी होते हुए अगले दिन सुबह 06:45 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इनके अलावा गाड़ी संख्या 04063 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन जो 23 अक्टूबर को सुबह के 09:45 बजे भागलपुर से खुलेगी और सुबह 10:47 मिनट पर मुंगेर स्टेशन पहुंच कर वाया बरौनी अगले दिन सुबह 06:45 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन को जायेगी। बता दें ये सभी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्रालय के वेबसाइट पर जाकर पूरी तरह से ले सकते हैं।