CM नीतीश कुमार ने कंगना रनौत के ‘आजादी’ वाले बयान को लेकर कही यह बात

डेस्क: अपने विवादित बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है, सीएम नीतीश ने साफ तौर पर कह दिया कि ऐसे लोगों को मजाक में लेना चाहिए, पब्लिसिटी के चक्कर में कब क्या बोल देंगे पता ही नहीं चलता। जनता को ऐसे लोगों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए, आगे उन्होंने कहा कि आखिरी देश के किस जनता को पता नहीं है कि हमारे भारत को आजादी कब मिली।

जानकारी के लिए आपको बता दें विगत दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को राष्ट्रपति के द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया, उसके बाद उन्होंने एक मीडिया संस्थान में इंटरव्यू के माध्यम से देश के हित में विवादित बयान दे दिया, उन्होंने कहा कि “हमारे देश को 1947 में आजादी नहीं मिली..जो आजादी मिली थी, वह भीख थी। भारत को पूर्ण रूप से आजादी 2014 में मिली.. इसके बाद होना क्या था, धीरे-धीरे यह मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग होने लगा, देश की जनता इसकी आलोचना करने लगे.. जनता तो दूर की बात है नेता से लेकर अभिनेता तक उसके इस विवादित बयान को लेकर ट्रोल करने लगे, विवादित बयान को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष ने केंद्र सरकार से कंगना से अवार्ड वापस लेने की मांग की, वहीं कंगना के विवादित बयान पर BJP भी साथ नहीं दी और भाजपा ने इस बयान से अपने-आप को किनारा कर लिया।