पटना एयरपोर्ट पर बड़ी चूक: मुम्बई जाने वाले सभी यात्रियों को बेंगलुरु के फ्लाइट में बैठाया, जानिए- फिर क्या हुआ..

डेस्क: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर एक बहुत बड़ी चूक सामने आई है, इस छोटी- सी चूक के कारण यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा, दरअसल, हुआ यूं मुंबई जाने वाली यात्रियों को बेंगलुरु के फ्लाइट में बोर्डिंग करा दिया गया। बस होना क्या था, एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया, फिर किसी तरह कर्मचारियों द्वारा काफी मशक्कत के समझाने बुझाने के बाद यात्रियों को आनन-फानन में बगल में खड़े मुंबई की फ्लाइट में बोर्डिंग कराया गया, उसमें भी पूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात्रि 6E 235 INDIGO की फ्लाइट का उड़ान भरने का समय साढ़े दस बजे रात्रि को तय समय के अनुसार शिड्यूल्ड था, वहीं INDIGO 6E 257 बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट भी जिसका उड़ान भरने का समय 11 बजे रात्रि था, और शिड्यूल्ड अनुसार, वह फ्लाइट खड़ी थी, बस इसी बीच इंडिगो की कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से मुम्बई जाने वाले सभी यात्रियों की बोर्डिंग बेंगलुरु की फ्लाइट में करवा दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान अपने रन- वे में लगा हुआ था। लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या बोर्डिंग पास चेक करते हुए लापरवाही बरती गई या फिर जिस बस के द्वारा यात्री विमान तक जाते हैं उसके ड्राइवर ने कोई चूक की यह जांच का विषय है। ठीक है इसी प्रकार जब मुंबई जाने वाले यात्रियों को बेंगलुरु की फ्लाइट में बोर्ड करा दिया गया तब यह जानकारी हुई कि यह फ्लाइट मुंबई न जाकर बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।

कैप्टन की आवाज सुनते ही यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, और फ्लाइट से उतरने से इंकार कर दिया, लेकिन फिर कंपनी स्टाफ के आग्रह के बाद यात्रियों को एक बार फिर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग कराया गया।