डेस्क : पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की इस वक्त इंटरनेट पर ग़जब की लोकप्रियता है। दोनों ही अपनी सुरीली आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। दोनों को इंडियन आइडल 12 में लोग सबसे ज्यादा पसंद करते थे।
अब इंडियन आइडल ख़तम हो चुका है, लेकिन दोनों स्टार्स की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। दोनों ने मिलकर बॉलीवुड के कई गाने एक साथ गए हैं।
फिलहाल के लिए अरुणिता और पवनदीप इंडियन आइडल के अन्य कंटेस्टेंट के साथ लंदन की सड़कों पर छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं।
अब दोनों के कुछ ऐसे वीडियो सामने आने लगे हैं जिनको देखकर ऐसा लग रहा है की दोनों के बीच काफी करीबियां बढ़ गई हैं। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है की अरुणिता को पवनदीप चुपके से चॉकलेट खिला रहे हैं।
जब दोनों एक दुसरे को चॉकलेट खिला रहे थे तो बाकी लोग उनका वीडियो बना रहे थे, जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ती है तो दोनों शरमा जाते है और कैमरे के आगे पोज़ देने लगते हैं।