अगले दो हफ्तों में बिहार के इन जिलों में करीब 300 ग्राम पंचायत का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, देखें लिस्ट

डेस्क : बिहार के ग्राम पंचायतों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि अब जल्द ही बिहार की करीब तीन सौ ग्राम पंचायतों का अस्तित्व अगले हफ्ते समाप्त हो जाएगा। क्योंकि, नगर निकायों के पुनर्गठन के बाद पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों को विघटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जल्द ही औपचारिक घोषणा की तैयारीं हो सकती है। औपचारिकता पूरी तरह से होते ही जल्द अधिसूचन जारी कर दी जाएगी।

दरअसल, हाई कोर्ट द्वारा ईवीएम विवाद का फैसला 6 अप्रैल को आ जाएगा। और इसके तुरंत बाद पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए पंचायतों का अस्तित्व समाप्त कर पंचायत चुनाव कराने की तैयारी मे जुट गई है। आपको बता दे की 2021 के पंचायत चुनाव में इन क्षेत्रों में वार्ड सदस्य, पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति और जिला पर्षद सदस्यों का निर्वाचन नहीं होगा। ग्राम पंचायतों के अस्तित्व के समाप्त होते ही नए नगर निकायों के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यहां देखें नगर निकाय में शामिल हुए जिला‌ व पंचायत का नाम वही‌ बेगूसराय के बरौनी को नगर निकाय में शामिल किया गया। साथ ही अलग-अलग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ा गया है। खगडिय़ा जिले के अलौली, परबत्ता, मानसी और बेलदौर को शामिल किया गया है। साथ ही नालंदा जिले के हरनौत, सरमेरा, रहुई, परवलपुर, गिरियक अस्थावां, और एकंगरसराय को शामिल किया गया है। वही राजधानी पटना जिले के पुनपुन, बिहटा, संपतचक और पालीगंज को शामिल किया गया है। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल, सकरा, बरूराज, मीनापुर, कुढनी, सरैया, माधोपुर सुस्त‌ को शामिल किया गया है। तथा बक्सर जिले के चौसा और ब्रह्मपुर को जोड़ा गया है।

साथ ही भागलपुर जिले के हबीबपुर, सबौर, पीरपैंती और अकबरनगर को शामिल किया गया है। कैमूर जिले के हाटा, कुदरा और रामगढ़ तथा रोहतास जिले के चेनारी, दिनारा, काराकाट और रोहतास व तथा वैशाली जिले के जंदाहा, गोरौल और पातेपुर तथा पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया और जोगापट्टी तथा मुंगेर जिले के तारापुर शेखपुरा जिले के चेवाड़ा और शेखोपुरसराय तथा जमुई जिले के सिकंदरा है गया जिले के वजीरगंज, फतेहपुर, डोभी, इमामगंज खिजरसराय औरंगाबाद जिले के बारूण और देव नवादा जिले के रजौली और जहानाबाद जिले में घोस काको अरवल जिले में कुर्था पूर्णिया जिले के चंपानगर, बायसी, अमौर, जानकीनगर, धमदाहा, मीरगंज, भवानीपुर, रूपौली।

कटिहार जिले में अमदाबाद और बलरामपुर अररिया जिले के रानीगंज, जोकीहाट और नरपतगंज दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहेड़ी, हायाघाट, घनश्यामपुर, बिरौल, भरवाड़ा, सिंहवाड़ा, जाले, कमतौत मुधुबनी जिले के फुलपरास समस्तीपुर जिले के सरायरंजर ,मुसरीघरारी बांका जिले के कटोरिया मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज और लखीसराय जिले में सूर्यगढ़ा ग्राम पंचायत नगर निकाय क्षेत्र का हिस्सा बन गया है।