मुंगेर पुल का लोकार्पण कल, मुंगेर से खगड़िया और बेगूसराय की दूरी 120-130 किमी घटेगी..

डेस्क : करीब 20 वर्षो के लंबे इंतजार के बाद मुंगेर में गंगा नदी पर बन रहे श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ के लोकार्पण की तिथि घोषित कर दी गई है, सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संयुक्त रूप से 11 फरवरी (शुक्रवार) को इसका उद्घाटन करेंगे। विदित हो कि मुंगेरवासियों के कई आंदोलन के बाद दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार को जोड़ने के लिये तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल का शिलान्यास किया था।

इन लोगों की मौजूदगी में होगा उद्घाटन : बता दे की 11 फ़रवरी शुक्रवार को पुल का लोकार्पण होना है, जिसका उद्घाटन समारोह मुंगेर के लाल दरवाजा स्थित एक कार्यक्रम के तहत होगा, जिसमें कई राजनेता उपस्थित होंगे, सीएम नीतीश कुमार तथा सड़क केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। वही उपस्थिति के रूप में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, मुंगेर के सांसद राजीव रंजन, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, सदानंद सम्बद्ध, एन के यादव, समीर कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रणव कुमार, इत्यादि।

वर्षों का सपना होगा साकार : बता दे की यह पुल का लोकार्पण से क्षेत्र वासियों का कई बरसों का सपना पूरा होगा, सड़क सेतु की बाधा दूर करने के लिए करीब 14.5 KM सड़क का निर्माण NHAI के द्वारा किया गया है, राजेन्द्र सेतु और जेपी सेतु के बाद राज्य में गंगा नदी पर यह तीसरा रेल सह सड़क पुल होगा। पुल का लोकार्पण से बेगूसराय और खगड़िया की दूरी मुंगेर से काफी कम हो जाएगी, मुंगेर से खगड़िया और बेगूसराय का सफर कुछ मिनटों में तय हो सकेगा, इससे मुंगेर के विकास में चार चांद लग जाएगा।