Manish Kashyap : 9 महीने बाद आज जेल से रिहा होंगे मनीष कश्यप! HC से मिली जमानत….

Manish Kashyap News : कुछ महीने पहले काफी चर्चा में रहे पत्रकार मनीष कश्यप (Manish Kashyap) आज पटना के बेउर जेल से रिहा हो सकते हैं। ये खबर उनके चाहने वालों के लिए बहुत अच्छी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मनीष कश्यप (Manish Kashyap) 23 दिसंबर को पटना के बेउर जेल से रिहा होंगे। 9 महीने जेल में बिताने के बाद मनीष कश्यप जेल से रिहा हो जाएंगे। ऐसे में मनीष कश्यप के लिए ये बड़ी राहत की खबर है।

मनीष कश्यप तमिलनाडु और बिहार दोनों जगह कानून के शिकंजे में थे। तमिलनाडु में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा के मामले में मनीष कश्यप के खिलाफ दोनों राज्यों की पुलिस ने कार्रवाई की थी। तमिलनाडु में मनीष कश्यप पर एनएसए भी लगाया गया।

इसके बाद मनीष ने इससे राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि रासुका मामले में मनीष कश्यप को राहत मिल गई है। मनीष के खिलाफ बिहार के बेतिया जिले में करीब 7 मामले दर्ज हैं।

वहीं मनीष के खिलाफ तमिलनाडु में 6 मामले दर्ज थे। इसके बाद पटना सिविल कोर्ट ने मनीष को बड़ी राहत देते हुए उसे वापस तमिलनाडु की जेल में नहीं भेजने का आदेश जारी किया. जबकि मनीष को तमिलनाडु मामले में डिफॉल्ट बेल मिल गई थी।

तब मनीष को पटना के बेउर जेल में रखा गया था, ऐसे में उनके खिलाफ पटना में दर्ज मामले में सुनवाई होनी थी। तमिलनाडु में दर्ज मामलों में भी उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। अब मनीष कश्यम कागजी प्रक्रियाओं के बाद जेल से रिहा हो जायेंगे।