लेडी सिंघम IPS लिपि सिंह को फेम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ SP की सूची में मिली जगह, प्रदेश की सियासत हुई तेज

न्यूज़ डेस्क : सुबे में हमेशा चर्चा में रहने वाली लेडी सिंघम आईपीएस व मुंगेर की पूर्व SP लिपि सिंह को हाल ही में फेम इंडिया (FAME INDIA) की ओर से देश की सर्वश्रेष्ठ एसपी की सूची में उन्हें शामिल किया गया। इसी बात को लेकर एनसीपी के नेताओं ने इसका विरोध किया। क्योंकि कुछ ही माह पहले मुंगेर गोलीकांड का मामला अभी तक असमंजस की स्थिति में पड़ा हुआ है। बता दे की श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी ने इसकी निंदा करते हुए सूची से बाहर रखने की मांग की है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा पिछले वर्ष दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना के बाद लिपि सिंह का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद भी सर्वश्रेष्ठ एसपी की सूची में शामिल किए जाने का मामला समझ से परे है। इसी विवाद को लेकर एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने सूची से बाहर रखने की अपील की

कौन है लिपि सिंह यह भी जान लीजिए: बता दे की लिपि सिंह 2016 बैच की IPS अधिकारी हैं। और जनता दल (यूनाइडेट) के राज्यसभा सांसद आरपी सिंह की बेटी हैं। कहा ये भी जाता है की लिपि सिंह के पिता आरपी सिंह सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी लोग हैं। लिपी ने 2015 में यूपीएससी (UPSC) एग्जाम को क्लियर किया था। जिसमें उसकी 114 रैंक थी। उसके बाद ये नालंदा जिले की पहली महिला IPS अधिकारी बनी थीं। ट्रेनिंग में अच्छा काम करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन्हें बिहार कैडर अलॉट किया था।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भी नहीं छोड़ा: बता दे की मोकामा विधायक अनंत सिंह कौन नहीं जानता है। उनका इतना खौफ है कि आसपास के इलाके लोग अपना मुंह तक नहीं खोलते हैं, हमेशा थरथर कांपता हैं। उनके आवास पर लिपि सिंह ने छापेमारी कर दी थी। जहां से एके-47 समेत 22 जिंदा कारतूस और 2 देसी बम बरामद मिले। और अनंत सिंह फरार हो गए। हालांकि अनंत सिंह ने कई वीडियो जारी किये। और कहा कि उन्हें गिरफ्तार होने से डर नहीं लगता है, वो जल्दी ही सरेंडर कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार मामला दर्ज होने के बाद अनंत सिंह को गिरफ्तार किया जाना था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना स्थित आवास पर गई भी पर वो वहां से फरार हो गए।

मुंगेर गोलीकांड में उठे थे उन पर कई सवाल: बता दें कि बीते वर्ष 2020 में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पब्लिक और पुलिस से हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस झड़प में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। उस वक्त लिपि सिंह मुंगेर के तत्कालीन एसपी थी। हालांकि इस कांड को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर कई तरह के सवाल भी उठे थे। लाठीचार्ज से लेकर फायरिंग में घायलों और मृतकों का मामला तब काफी तूल पकड़ लिया था। इसके कुछ दिनों के बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया था। इस मामले को लेकर तब राजनीति काफी गरमा गई थी।

फिलहाल, सहरसा की SP है: बता दें कि मुंगेर गोली कांड के बाद उन्हें एसपी पद से हटा दिया जाए। और अभी वह सहरसा की वर्तमान एसपी है। हमेशा सुर्खियों में रहती है। बता दें कि लिपी सिंह के पति सुहर्ष भगत भी IAS अफसर है। वो वर्तमान में बांका के जिलाधिकारी (DM) हैं। साथ ही उनके पिता आरसीपी सिंह जदयू के राज्यसभा सदस्य हैं।