Bihar Weather: बिहार में फिर से शुरू होगा गर्मी का कहर- पटना मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी…

Bihar Weather : बिहार में बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन एक बार फिर मौसम (Bihar Weather) का मिजाज बदल सकता है। आने वाले 2 से 4 दिनों में गर्मी एक बार फिर लोगों को प्रचंड रूप दिखा सकती है। अप्रैल के पूरे महीने लोग गर्मी से परेशान रहें। हालांकि पिछले 15 दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। आइए जानते हैं क्या कहता है मौसम विभाग।

मौसम विभाग ने शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार समेत 19 राज्यों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है पटना में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। 7 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। 8 मई तक इसका डिप डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद यह बंगाल के मध्य भागों की ओर बढ़ेगा जो चक्रवात में बदल सकता है। तब हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब पारा और बढ़ सकता है। पटना का पारा 39 डिग्री के करीब जा सकता है। भागलपुर में वातावरण में उमस है। पश्चिम दिशा में हवाएं चलने की संभावना है, जिससे वातावरण के शुष्क होने की संभावना है। अब रोजाना बढ़ सकता है तापमान पटना में नौ मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा।