पटना, बेगूसराय समेत बिहार के इन 14 जिलों में चढेगा गर्मी का पारा, आंधी पानी का भी है अनुमान

न्यूज डेस्क : बिहार में अप्रैल में गर्मी का पारा चढ़ता दिख रहा है। प्रदेश के 14 जिलों में सोमवार यानि आज से हीट वेव जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी मध्य और दक्षिणी पश्चिमी जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गर्म पछुआ की वजह से लू की स्थिति बने रहने की आशंका है। हालांकि, उत्तर बिहार में अधिकतम पारा सामान्य से आंशिक ऊपर रहेगा पर दक्षिण बिहार की अपेक्षा कम गर्मी रहेगी।

इन जिलो मे बढेगा पारा… मौसम बिभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के लोगों को दोपहर 12:00 बजे के बाद घर से बेवजह बाहर निकलने की सलाह नही दी है। प्रभावित जिलों बेगूसराय,शेखपुरा,औरंगाबाद पटना, गया, नालंदा, , नवादा, , बक्सर, लखीसराय, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, , जहानाबाद और अरवल जिले में सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक गर्म हवा की स्थिति बनी रह सकती है।

14 अप्रैल से दक्षिण बिहार में आंधी पानी के आसार हैं मौसम विभाग कि माने तो 14 अप्रैल से दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आंधी पानी का असार है। दरअसल, हीटवेव की स्थिति के बाद 14 अप्रैल से राज्य के दक्षिणी भाग में पुरवा हवा बहने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण गरजने वाले बादल बनेंगे 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। और आंधी के बाद बारिश की स्थिति भी बन सकती है। पटना सहित 27 जिलों में पिछले 48 घंटों से मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज हवाएं चल रही हैं। तेज धूप होने के साथ ही दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों के दौरान पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान आर्द्रता अधिक होने से उमस भरी गर्मी का अहसास होगा।