बिहार में गया सबसे ठंडा, बेगूसराय में भी बढ़ी गलन, जानें- अपने जिलों का हाल..

डेस्क: बिहार में ठंड पारा धीरे-धीरे नीचे लुढ़क ताजा रहा है। सुबह में भले ही ठंड देर से पहुंची है लेेकिन दुरुस्त होकर पहुंची है। लगातार तीसरे दिन ठंड अपने रंग में रहा है। वही अगर, पिछले 24 घंटों में ठंड की गिरावट की बात करें तो लगभग 12 से 14 जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई।

बता दे की सूबे में सबसे ज्यादा पारा कटिहार में 2.7 डिग्री तक नीचे आया है। जबकि, बेगूसराय में 0.6 डिग्री तब तापमान की कमी आई है। हालांकि, कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी भी हुई है। पूसा दो दिन से सूबे में सबसे ठंडा था जहां पारा एक से डेढ़ डिग्री तक ऊपर आया है।

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में पछुआ हवाओं के लगातार प्रवाह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अभी भी 8 से 10 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ चुका है। प्रमुख शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। मंगलवार को शाम में गलन की वजह से ठंड का असर राजधानी में अधिकतर जगह देखी गई। इधर सुबह में घने कोहरे की वजह से सूर्य की किरणें देर से पहुंच रही जिससे दृश्यता में कमी आई है।

इन जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी: अररिया में 1.7 डिग्री, पूार्णिया में 0.7 डिग्री, कटिहार में 2.7 डिग्री, भागलपुर में 0.6 डिग्री, खगड़िया में 0.3 डिग्री, बेगूसराय में 0.6 डिग्री, नालंदा में 0.3 डिग्री, जमुई में 1.8 डिग्री, सारण में 0.5 डिग्री, शेखपुरा में 0.2 डिग्री न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई। जबकि, कई शहरों का तापमान अभी दस डिग्री से नीचे है। जिसमे, बांका में 9.6 डिग्री, पूसा 7 डिग्री, पटना 9.2 डिग्री, सबौर में 9 डिग्री, पूर्णिया में 9.8 डिग्री, बांका में 8.8 डिग्री, नालंदा में 9.6 डिग्री, गया में 7.8 डिग्री, औरंगाबाद में 8.8 डिग्री, पूसा में 8.5 डिग्री, सीवान में नौ डिग्री, गोपालगंज में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।