सीतामढ़ी से अयोध्या तक होगा चकाचक फोरलेन सड़क का निर्माण, बिहार के इन जिलों को सीधा मिलेगा लाभ.. जानिए

न्यूज़ डेस्क: बिहार वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब श्री राम के जन्मभूमि अयोध्या से माता सीता की नगरी सीतामढ़ी आने-जाने वालों को सोचना नहीं पड़ेगा। दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा अयोध्या-सीतामढ़ी फोरलेन सड़क के लिए मंजूरी दे दी गयी है। इन संबंध में केन्द्रीय पथ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को एक पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गयी थी। बिहार में 243 किलोमीटर लंबा बन रहा यह सड़क राज्य के कई जिलों से गुजरेगा, जिसका लोगों को बेहद लाभ होगा।

किन जिलों से होकर गुजरेगी राम सर्किट: अयोध्या-बिहार फोरलेन बिहार के कई जिलों से होकर निकलेगी। राम सर्किट में बनाये जाने वाला यह सड़क का 243 किलोमीटर हिस्सा बिहार में होगी। इसमें सीवान, सारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी शामिल है। 2,100 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले इस सड़क तैयार हो जाने से मिथिला वासियों को भगवान राम के जमीन भूमि अयोध्या जामे में आसानी होगी।

रामसर्किट क्या है: रामायण सर्किट पर्यटन की दृष्टि से वह धार्मिक परिपथ है जिसका संबंध श्री राम से जुड़े सभी तीर्थ अस्थल का है। इसमें प्रभु राम का जन्मस्थान से लेकर उनके जीवन से जुड़े थे हर के स्थान के साथ साथ जहां वे वनवास के दिनों में रहते थे यह सब शामिल है। केंद्र सरकार ने 15 शहरों को ऐसे क्षेत्रों के रूप में चुना है जिनका भगवान राम के लिए काफी धार्मिक महत्व है। लोग इन स्थानों पर बड़े पैमाने पर आते हैं और जाते हैं। केंद्र सरकार ने ऐसे सभी स्थानों तक पहुंचने के लिए घोषित रामायण सर्किट को फोर लेन बनाने का फैसला किया है।