बेटे अहान और बेटी आथिया की शादी की ख़बर से खफा हुए सुनील शेट्टी-कहा

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों अहान और अथिया शेट्टी की शादी की ख़बर से मीडिया से नाराज़ नज़र आ रहे हैं। अथिया की शादी KL राहुल से और अहान की तान्या श्रॉफ से शादी की ख़बर सामने आने पर एक्टर गुस्से में आ गए। शुक्रवार की रात सुनील शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था कि इस तरह का जर्नलिज्म धब्बा है।

एक्टर ने ट्वीटर पर एक मीडिया की रिपोर्ट को रि – पोस्ट करके उन्होंने कहा कि, जब यह आर्टिकल मैंने देखा तो समझ में नहीं आया कि मैं इस पर हैरान होउ या गुस्सा करूं। मेरी तो यह समझ नहीं आ रहा कि इस तरह की ख़बर छापने के पहले सच्चाई का पता क्यों नहीं लगाया जाता। इस तरह का जर्नलिज्म केवल धब्बा है। इससे बेहतर कुछ किया जा सकता है।

अथिया शेट्टी भी बीते कुछ दिनों से केएल राहुल को डेट कर रही हैं। लेकिन इस मामले पर दोनों में से खुलकर किसी ने बात नहीं की। हाल ही में दोनों को एक साथ इंग्लैंड टूर पर स्पॉट किया गया।

वहीं, पिंकविला को अहान के स्पोकपर्सन से मिली जानकारी के अनुसार भी इस शादी के ख़बर को अफ़वाह बताया गया। अहान पिछले दस सालों से तान्या के साथ रिलेशनशिप में हैं और ये बात जगजाहिर है। तान्या ने पिछले साल मार्च में अहान को अपना सबकुछ बताया था। जिसके साथ वह कुछ भी करना पसंद करेंगी। बता दें, अहान ने तारा सुतारिया संग फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म का ग्रांड प्रीमियर आयोजन किया गया था। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में सलमान ख़ान को भी देखा गया था।