बिहार में 1710.77 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल आंधी-पानी में बहा, भ्रष्ट ठेकेदार को खोज रहे हैं लोग..

न्यूज़ डेस्क : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खगड़िया और भागलपुर के बीच बन रहे पुल मामूली सी आंधी में गिर गया। करीब 1,710 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस पुल को भ्रस्टाचार की नजर लग गई। हालांकि रात के समय में घटना घटने से जान माल की क्षति नहीं पहुंची, लेकिन सरकार को झट से करोड़ो का चुना लग गया। वहीं घटना स्थल पर स्थानीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल पहुंचे।

मौजूदा विधायक ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप : घटना स्थल का जायजा लेते हुए जदयू विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने भ्रस्टाचार का आरोप लगाया है। विधायक बीके मुताविक पुल के निर्माण में काफी घोटाला किया गया है, जिस वजह से मामूली आधी में ही धराशायी हो गया। सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने ने कहा इससे पहले भी अगुवानी पुल के दौरे किये थे। उस समय इससेनिर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को गुणवत्ता पुर्ण निर्माण कराने के लिए निर्देश दिए थे।

सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार है यह पुल : यह पुल सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में में शामिल रहा है। अगुवानी पुल करीब 1,710 की लागत से बनाया जा रहा है। गंगा नदी पर बनाये जा रहे इस की लंबाई तकरीबन 3.160 किमी है। इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को खगड़िया जिले के परबत्ता में किया था। वहीं, 9 मार्च 2015 को मुख्यमंत्री की ओर से पुल के निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया गया। यह पुल बिहार वासियों के लिए काफी अहम है। इस पुल के निर्माण के बाद बिहार मिर्जा चौकी होते हुए झंखाण्ड से जुड़ेगा। इसके अलावा श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों को भी खगड़िया से भागलपुर पहुंचने में 90 किलोमीटर की जगह सिर्फ 30 किलोमीटर का समय लगेगा।