खुशखबरी! Patna Zoo से भी शानदार होगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, जानिए – कहां होगा निर्माण कार्य..

न्यूज़ डेस्क : बिहार को राज्य का दूसरा चिड़िया घर मिलने जा रहा है। यह अररिया में बनाया जाएगा। इसकी क्षेत्रफल की बात करें तो अररिया चिडया घर 289 एकड़ जमीन में फैला होगा, जो कि पटना चिड़िया घर से 136 एकड़ अधिक जमीन में बनाया जाएगा। इसकी के साथ यह बिहार का सबसे बड़ा चिड़िया घर के रूप ने जाना जाएगा।

बिहार सरकार की ओर से चिड़िया घर बनाने के लिए जमीन के संबंध में अनुमति मिल दे दी गई है। यह अररिया के रानीगंज में होगा। वहीं चिड़िया घर बनाने के लिए प्रथाम चरण की अनुमति मिल गई है। वहीं सीजेडए की ओर से पर्यटकों के सभी सुविधाओं के साथ में एक रिपोर्ट मांगी गयी थी। इसके बाद विभाग ने सेंट्रल जू अथॉरिटी को रिपोर्ट तैयार कर के भेज दिया। ऐसे में 2022-2023 वित्तीय वर्ष में चिड़ियाघर का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। यह चिड़ियाघर पूरे 289 एकड़ जमीन में तैयार किया जाएगा।

Lucknow Ka Chidiya Ghar – टाइम-टेबल, प्रवेश शुल्क, पता, पशु-पक्षियों की प्रजातियाँ

बतादें कि अररिया के रानीगंज में। फैले 289 एकड़ मेंजंगल के बीचों-बीच एक विशाल तालाब है, जो कि ढाई एकड़ में है। इस तालाब के बीच में स्थित टापू इसकी सुंदरता में चार-चाँद लगा देगी। यह लोगों को काफी आकर्षित करेगा। इसके अलावा तालाब में 15-16 बोट होंगे, जिससे पर्यटकों को बोटिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं सभी जानवरों को लगाया जाएगा। लोगों को इस प्राकृतिक जंगल में स्थित चिड़ियाघर शानदार अनुभव प्रदान करेगी।