गूगल से मिला 1.10 करोड़ रूपए का पैकेज, बिहार की बेटी ने बढ़ाया मान

डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले संप्रीति यादव ने बुलंदियों की ऊंचाई छूने की ठान ली और उसे पूरा कर दिखाया। राज्य की बेटी ना सिर्फ़ बिहार का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।

दरअसल, पटना के नेहरू नगर के रहने वाले बैंक अधिकारी रामाशंकर यादव की बेटी संप्रीति यादव को गूगल से सलाना पैकेज 1.10 रूपये ऑफ़र किया है। अब वह गूगल के लिए काम करेंगी। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया था,जिन्हें चार कंपनियों में नौकरी का ऑफर मिला।

संप्रीति ने इनमें से के साथ काम करना सेलेक्ट किया। इसी बीच उनके पास गूगल से भी ऑफर आया। इंटरव्यू क्लीयर करने के बाद संप्रीति को 1.10 करोड़ रूपए का सलाना पैकेज गूगल के तरफ़ से मिला। 14 फ़रवरी से वह गूगल के साथ काम करेंगी।

अपने सेलेक्शन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि गूगल टीम की तरफ से 9 राउंड ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया। हर राउंड में गूगल अधिकारी उनके जवाब से संतुष्ट रहें। संप्रति ने कहा कि हर राउंड के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी। फिर उन्हें यह नौकरी मिली है। उन्होंने सलाह दी कि यदि आप जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो पहले अपना लक्ष्य तय करें और फिर इसके हिसाब से तैयारी करें। तब सफ़लता जरूर मिलेगी।

वहीं भारतीय मूल के जगदीप सिंह Quantum Scape Crop अमेरिकी स्टार्ट अप कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं। जगदीप सिंह को कंपनी की तरफ़ से 2.3 अरब डॉलर (17500 करोड़ रूपए) का पैकेज मिला है। इसमें उन्हें स्टॉक ऑप्शंस मिलते हैं। यह सामान्य सैलरी पैकेज से भिन्न होते हैं और पैकेज कंपनी के प्रदर्शन, शेयर आदि पर निर्भर होता है। बता दें कि पहले जगदीप सिंह साल 2001 से 2009 तक Infinera के फाउंडर और सीईओ भी रह चुके हैं। साल 2010 में उन्होंने Quantum Scape Crop की शुरुआत की थी।