मिलिए, बिहार के भोजपुरिया कपिल शर्मा से, Youtube से कमा रहे 1.5 लाख महीना..जानिए- सफलता की कहानी

न्यूज़ डेस्क: आज के इस इंटरनेट के दौर में कला छुपाया नहीं जा सकता है। बस मेहनत और कोशिश करने की जरूरत है। ऐसे ही एक बिहार का हुनरवाज इन दिनों अपने हुनर के दम पर सोशल मीडिया पर धूम मचा रखा है। दरअसल सारण जिले के मशरक प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के निवासी जय प्रकाश यादव महज 21 साल के उर्म में दो-दो आई-डी सिल्वर प्ले बटन प्राप्त करने वाले कामयाब नोजवान में से एक हैं। इन्हें लोग भोजपुरिया कपिल शर्मा के नाम से भी जानते है।

जय प्रकाश यादब के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पिता रामेश्वर यादव राज मिस्त्री का काम करके जीवन यापन किया करते थे। लेकिन अब तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े जय प्रकाश अपने मेहनत और दर्शकों के प्यार से लाखों की आमदनी कर घर को अच्छे से संभालने लगे हैं।

शराबबंदी और सामाजिक मुद्दे पर बनाते हैं वीडियो: जय प्रकाश यादब को शराबबंदी और तत्कालीन सामाजिक मुद्दों पर बने वीडियो को यूट्यूब पर काफी सराहना मिलती है। मलूम हो कि इनका पहला वीडियो बेरोजगारी के मुद्दे पर था, जो कि साल 2019 बनाया गया था। इस वीडियो ने सोशल में मीडिया पर काफी प्यार बटोरा। वहीं बिहार पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याषियों पर बनाया गया वीडियो काफी वायरल हुआ।

कम साधन में ऐसे बनाते थे वीडियो: जय प्रकाश अपना वीडियो बनाने के लिए जुगाड़ तकनीक से अपनी छत पर हरे रंग का परदा लगाकर एडिटिंग के लिए पटना ले जाते थे। उन्होंने पहला वीडियो एक साधारण मोबाइल से शूट किया। आज भी वह अपने टैरेस पर हरा पर्दा लगाकर इंडोर शूट के लिए शूट करते हैं। इससे यह पता चलता है कि कम साधन में अच्छे। काम किये जा सकते हैं।