डेस्क : निधि झा का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। अपने फैंस पर वह अपना क्रेज़ हमेशा ही बरकरार रखती है। हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक भोजपुरी गाने पर झूमती हुई नजर आ रही है।
ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इतना बिजी शेड्यूल होने के बाद भी निधि अपने फैंस के लिए वक्त निकाल ही लेती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भोजपुरी गाना ‘रहता अखियां के सोझा’ पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो को देखकर यह साफ़ पता चलता है कि उन्होंने किसी जंगल में इसे शूट किया है। इस गाने पर वह काफी शानदार मूव करती दिख रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस की वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स ने कमैंट्स की बौछार कर दी है।
बता दें, कि निधि झा ने हाल ही में फिल्म पुष्पा का फेमस डायलॉग बोलते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एक्टर अल्लू अर्जुन के डायलॉग ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या… फायर है मैं…..’ पर धमाकेदार एक्टिंग की थी।