महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा रूप जिसने कर दिया सबको हैरान, देखिए धोनी के ग्राफिक Novel “अथर्व” का उनका पहला लुक!

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं । धोनी ने बुधवार को अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व: द ओरिजिन’ से अथर्व के रूप में अपने पहला लुक share किया, जिसे देखकर हममे से किसी को भी यकीन नहीं होगा कि यह भारतीय क्रिकेटर माही हैं।

Ms. Dhoni ने जो लुक share किया है उससे प्रशंसकों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल इस animated लुक में धोनी योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं । मशहूर क्रिकेटर के योद्धा लुक की सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी सराहना की जा रही है और एक प्रशंसक ने धोनी की तुलना बाहुबली के प्रभास के लुक से भी कर दी है। पोस्टर में नंगे सीने वाले धोनी राक्षसों से जूझते नजर आ रहे हैं और एक यूजर ने कमेंट किया कि क्रिकेटर वाले रूप से बेहतर लग रहा है। धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर sci-fi fantasy novel का मोशन पोस्टर साझा किया और लिखा, “नए जमाने के ग्राफिक उपन्यास अथर्व का पहला लुक लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।”

Project पर टिप्पणी करते हुए, Ms धोनी ने कहा था“मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक उद्यम है। ‘अथर्व – द ओरिजिन’ एक आकर्षक कहानी और इमर्सिव कलाकृतियों के साथ एक मनोरम ग्राफिक उपन्यास है। समकालीन मोड़ के साथ भारत के पहले पौराणिक सुपरहीरो को लॉन्च करने का थमिलमनी का प्रयास हर पाठक को और अधिक की चाह में छोड़ देगा। ”

अथर्व – द ओरिजिनल’ रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित एक ग्राफिक उपन्यास है। इसमें 150 से अधिक सजीव चित्रण होंगे जो एक मनोरंजक, रसपूर्ण कथा प्रस्तुत करते हैं।इस web series के बारे में बोलते हुए, Ms धोनी की पत्नी साक्षी ने कहा था, “यह पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान-फाई है जो एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा की खोज करती है जिसे एक उच्च तकनीक सुविधा में कैद किया गया है। इस अघोरी द्वारा प्रकट रहस्य मिथकों जैसे प्राचीन की, मौजूदा की मान्यताएं और आने वाले की दिशा को बदल सकते हैं।