Saturday, July 27, 2024
Bihar

बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने पैगंबर मोहम्मद को बताया ‘मर्यादा पुरुषोत्तम…..’

डेस्क : बिहार के नेता अपने विवादी बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इस बार प्रदेश के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कुछ ऐसा बयान दिया कि राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री ने पैगंबर मोहम्मद को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया है। इस पर बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने मंत्री चंद्रशेखर को दिमागी दोष बताया है। वे आगे कहते हैं कि आरजेडी लालू परिवार का गुलाम है, वो न हिंदू और ना ही मुस्लिम है।

शिक्षा मंत्री ने नालंदा में दिया था बयान

शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर गुरुवार को नालंदा के हिलसा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब दुनिया में शैतानियत बढ़ गई, ईमान खत्म हो गया, बेईमान लोग और शैतान ज्यादा हो गए.

तब मध्य एशिया के इलाके में ईश्वर ने ईमान लाने के लिए एक महान इंसान मोहम्मद साहब को जन्म दिया। इस्लाम ईमानवालों के लिए आया, इस्लाम बेईमानी और बुराई के खिलाफ आया है, लेकिन अगर बेईमान लोग खुद को मुसलमान कहते हैं, तो भगवान इसकी इजाजत नहीं देते।

शिक्षा मंत्री बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं

वहीं शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। रामचरितमानस को लेकर उनका बयान सुर्खियों में रहा। उन्होंने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला और समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताया था। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।