बिहार की सियासत में हो सकते है बड़े बदलाव , क्या पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल होगे..?

न्यूज डेस्क: कन्हैया कुमार के बाद अब पप्पू यादव का कांग्रेस में आना बिहार की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे है। बता दे की पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस में हैं और वह कांग्रेस की सांसद भी रह चुकी हैं। लेकिन, राजद के कारण गठबंधन में पप्पू यादव नहीं आ पाए थे। अब उपचुनाव में कांग्रेस और राजद में उभरे मतभेद के बाद से ही पप्पू का कांग्रेस के करीब आना स्वभाविक है।

कांग्रेस में आने के दिए संकेत: पप्पू यादव ने एक बयान में बताया की पूरे देश में किसानों पर जुल्म हो रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है। ऐसे में आम आदमी परेशान है और जातियों की नफरत को हमलोग जी रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को मजबूत होना चाहिए। उन्होंने बताया की में ऐसा मानता हूं कि कांग्रेसी अभी बिहार में राजद से अलग होकर अपनी विचारधारा के साथ नये बिहार के निर्माण की बात करे।

कांग्रेस और RJD में टकराव: उप चुनाव के बाद से ही कांग्रेस और RJD की राहें अब अलग-अलग हैं। वहीं कांग्रेस हर हाल में ये उपचुनाव जीतना चाहती है। इस बीच पप्पु यादव कहते है कि कांग्रेस को अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। कमियों को दूर कर संगठन को मजबूत करने के बजाय भाड़े के लोगों पर उसका ध्यान जा रहा है। पप्पू यादव के ऐसे बयान से यह तो साफ है की पप्पु यादव कांग्रेस से जुड़े रहना चाहते है पर पार्टी से कब जुड़ेंगे ये तो वक्त ही बताएगा।