बिहार-झारखंड में करीब 850 लाभुकों को निःशुल्क मिला Jio Bharat Phone….

Jio ने भारत प्रथम अभियान के तहत इन लोगों को मुफ्त 4G हैंडसेट देकर इंटरनेट की दुनियां से रूबरू कराया है। लाभुकों में से ज्यादातर अबतक 2G मोबाइल उपभोक्ता रहे हैं और भारत प्रथम अभियान के तहत 4G संचार क्रांति की दुनियां में कदम रख रहे हैं।

इंटरनेट की दुनियां से अनजान ये लाभुक अब जियो भारत 4G फोन के मार्फत ऑडियो वीडियो मनोरंजन की दुनियां में कदम रख रहे हैं। Jio भारत फोन में एचडी क्वालिटी की बातचीत के साथ ही Jio पे ऐप के सहारे स्मार्ट यूपीआई पेमेंट इन लाभुकों को भी सुलभ होने जा रहा है।

निःशुल्क 4G हैंडसेट पाने वाले लाभुकों ने इस सुविधा के रिलायंस जियो को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनका एक बड़ा अपना साकार होने जा रहा है।

Jio भारत 4G हैंडसेट रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी के 2G मुक्त भारत अभियान में मील का पत्थर साबित होने वाला है। देश के 25 करोड़ 2G उपभोक्ता महज 999 रुपए में जियो भारत फोन खरीद सकते हैं। साथ ही 123 की मामूली रकम खर्च कर 28 दिन और 1234 की रकम चुकाकर एक साल तक 4G संचार सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बिहार झारखंड के सभी छोटे बड़े शहरों और कस्बों में जियो भारत 4G फोन उपलब्ध है।