RBI Report: अब हर बिहारी पर होगा 25000 रुपये का कर्ज, जानिए – चौंकाने वाले आंकड़े…

RBI Report: एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में कर्ज बढ़ता जा रहा है, इसी कड़ी में अगर बिहार की बात करें तो यहां भी कर्ज में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिहार के आंकड़े देखकर आप हैरान हो सकते हैं। साल 2022-23 में कर्ज की रकम बढ़कर 283596 करोड़ रुपये हो गई है। आर्थिक दृष्टि से यह आंकड़ा डरावना साबित हो सकता है। वहीं, 2023-2024 में कर्ज की रकम बढ़कर 324762 करोड़ होने की उम्मीद है।

बिहार में प्रति व्यक्ति इतना है ऋण

बिहार पहले से ही पलायन का शिकार है और ऊपर से कर्ज राज्य के विकास में बड़ी बाधा साबित होगा। बिहार में प्रति व्यक्ति ऋण की बात करें तो यह 2019-20 में 15,982 रुपये से बढ़कर 2023-24 में 24981 रुपये होने की संभावना है। हालाँकि, ऋण वित्त आयोग द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर है।

इस राज्य पर होगा सबसे ज्यादा कर्ज

वित्त आयोग ने राज्य के लिए कर्ज सीमा तय कर दी है। 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बिहार को सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में कुल बकाया ऋण 40.4% के दायरे में रखना है।

सरकार की ओर से बजट 2023-24 में कुल बकाया का जीडीपी से अनुपात 38.81% रहने का अनुमान है। वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 38.12 प्रतिशत, वर्ष 2022-23 में 38.15 प्रतिशत और वर्ष 2023-24 में 37.81 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके अलावा दूसरे राज्यों की बात करें तो सबसे कर्जदार राजू में पंजाब शीर्ष पर होगा। यह अनुमान साल 2026-27 लिए है। इसके बाद लिस्ट में राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और झारखंड है।