Saturday, July 6, 2024
Bihar

बिहार होगा जाम मुक्त! 2022 मे 5 जिलों में बनेंगे 7 नए शानदार रोड ओवर ब्रिज, जानें – पूरा प्लान..

न्यूज़ डेस्क : बिहार सड़क निर्माण मंत्रालय ने विकास की गंगा बहा दी है। राज्य के कोने-कोने में सड़क निर्माण पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब राज्य वासियों को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति दिलाने का रास्ता साफ होगया है। दरअसल राज्य को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए 11 सड़क के ऊपरी पुल (Road over bridge) बनाया जा रहा है। बता दे की इस साल के अंत तक राज्य के पांच जिलों वैशाली, सारण, सुपौल, कटिहार और अररिया में कुल 7 सात आरओबी बनकर तैयार होंगे।

वहीं आगामी समय में और चार आरओबी बनाये जाने हैं। ऐसे में इन सारे आरओबी के तैयार हो जाने के बाद 11 जिलों के नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी। करीब 684.61 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन 11 आरओबी के बन जाने से लोगों के सफर से जाम की परेशानी ना के बराबर रहेगी। बताते चले कि इस वर्ष वैशाली जिले के दो और छपरा के रेविलगंज में एक आरओबी बनकर तैयार हो जाएंगे। 195.26 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से यह तीनों आरओबी बन रहा है। वैशाली जिले के हाजीपुर-छपरा में एक आरओबी को फोर लेन बना दिया गया है। और दूसरे का निर्माण कार्य चरम पर है। वहीं, छपरा के रिविलगंज में करीब डेढ़ किलोमीटर में आरओबी का बाइपास रोड बनाया जा रहा है।

इन जगहों पर बनेगा आरओबी : सुपौल के भपटियाही और सुपौल शहर में एक-एक आरओबी के सितंबर 2022 तक लगभग 138 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने की संभावना है। खगड़िया जिले के मानसी से सुपौल जिले के हरदी चौधरा के बीच बदला घाट के पास एक आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, दूसरा आरओबी सुपौल शहर में बन रहा है। कटिहार के मेनिया और गोशाला में एक-एक आरओबी दिसंबर 2022 तक लगभग 116 करोड़ की लागत से बनने की संभावना है। इसके साथ ही अररिया में लगभग 87.86 करोड़ की लागत से एक आरओबी दिसंबर 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।

इन जिलों में 2023 तक पूरा होगा निर्माण कार्य : पश्चिम चंपारण के बगहा और मंगलपुर में एक-एक आरओबी का निर्माण जून 2023 तक लगभग 68.49 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने की उमीद जताई जा रही है। वहीं सहरसा में एक आरओबी का निर्माण जुलाई 2023 तक लगभग 79 करोड़ की लागत से पूरा किया जा सकता है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।