Friday, July 26, 2024
Bihar

Bihar में 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, जानें- किस सीट पर कब होगा मतदान?

Bihar Lok Sabha Election 2024 : 2024 लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। इसके साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। आपको बता दे की बिहार में 40 लोकसभा की सीटों पर चुनाव 7 चरणों में होगा।

पहले चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का 7 मई को होगा। 13 मई को चौथे चरण का होगा। 20 मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होंगी। 25 मई को छठे चरण का चुनाव होगा। अंतिम फेज का मतदान 1 जून को होगा।

40 सीटों में किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान…

  • पहले फेज में औरंगाबाद, गया-आरक्षित, नवादा और जमुई-आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • दूसरे फेज में किशनगंज , कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • तीसरे फेज में झंझारपुर, सुपौल , अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • चौथे फेज में दरभंगा, उजियारपुर , समस्तीपुर-आरक्षित, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • पांचवें फेज में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर , सारण और हाजीपुर लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • छठे फेज में वाल्मीकिनगर , पूर्वी चंपारण), पूर्वी चंपारण , शिवहर, वैशाली , गोपालगंज-आरक्षित, सीवानऔर महाराजगंज लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • सातवें फेज में आरा, बक्सर, सासाराम-आरक्षित , नालंदा , पटना साहिब व पाटलिपुत्रा के साथ काराकाट और जहानाबाद लोकसभा सीटों पर चुनाव।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।