मिशाल! मुस्लिम DM इनायत खान शिवमंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

न्यूज़ डेस्क : बिहार के अररिया जिले के नए डीएम ने मिशाल पेश की है। देश में हिन्दू-मुस्लिम के चल रहे धार्मिक विवाद के बीच डीएम डीएम इनायत खान लोगों में एकता का संदेश दी है। दरअसल डीएम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि जिला अधिकारी इनायत खान शिवजी पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रही हैं।

नदियों का जायजा लेने के दौरान शिवजी का पूजा : बीते शनिवार को डीएम इनायत खान अररिया के कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड के दौरे पर निकली। इस दौरे पर उन्होने अररिया का शोक कहे जाने बकरा नदी का जायजा लिया। इस नदी के बाढ़ से लाखों लोग अस्त-व्यस्त रहते हैं। कइयों का घर तक डूब जाता है। इसके बाद डीएम ने सिकटी प्रखंड के नूना नदी का भी जायजा लिया। यहां बाढ़ को रोकने के लिए बांध बनाया जा रहा है। एक मुस्लिम जिला अधिकारी का भगवान के प्रति श्रद्धा देख लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं। बतादें कि डीएम इनायत खान हाल ही में जिले की पदभार संभाला है।

सुन्दर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया डीएम इनायत खान : इसके बाद जिला अधिकारी इनायत खान कुर्साकांटा के सुन्दरनाथ धाम मंदिर गयी। मंदिर में डीएम इनायत खान शिवलिंग पर जल चढ़ा कर पूजा अर्चना की। बतादें कि सुन्दरनाथ मंदिर इस इलाके का सबसे प्रसिद्ध पुराना है। यहां नेपाल तक के शिव भक्त पूजा अर्चना करने आते हैं। पूजा अर्चना के बाद जिला अधिकारी ने मंदिर महंत सिंहेश्वर गिरि से मंदिर ले विकास पर चर्चा की। साथ ही मंदिर के विकास कार्य से जुड़े सभी समस्याओं को दूर करने की बात कही। डीएम के इस पहल के लिए लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनकी जलाभिषेक करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।