Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी

    February 15, 2026 9:31 am

    बेगूसराय के विकास की जमीनी हकीकत- रसूख बढ़ा, पर रुकी रही विकास की रफ़्तार!

    February 14, 2026 4:01 pm

    खाकी पर दाग: ‘आपकी बेटी ऐश-मौज करके लौट आएगी’, बेगूसराय की लापता नाबालिग के पिता से बोला थानेदार

    February 14, 2026 12:42 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में 24 घंटे के भीतर दो हत्याएँ, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
    Begusarai News

    बेगूसराय में 24 घंटे के भीतर दो हत्याएँ, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 11, 2025 4:56 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Crime News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आम जनता ही नहीं, बल्कि नेता और व्यापारी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। एक ओर पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर पिछले 24 घंटे के भीतर दो बड़ी हत्याओं ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। पहली घटना में पूर्व जेडीयू नेता की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी वारदात में एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी गई।

    जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या : पहली वारदात मंगलवार देर रात छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर-10 में हुई। जेडीयू नेता निलेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उनकी छाती, गर्दन और आंख के पास लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गोली की आवाज सुनते ही जब घर वाले बाहर निकले, तब तक करीब 9 हथियारबंद बदमाश घटनास्थल से फरार हो चुके थे।

    कपड़ा व्यवसायी की सुबह-सुबह हत्या : दूसरी घटना गुरुवार सुबह वीरपुर थाना क्षेत्र के पकठौल रोड पर हुई। बहरबन्नी बाबा स्थान के पास बांध पर अपराधियों ने पीपरा दोदराज निवासी कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद अजीव के बेटे मोहम्मद शहजाद को घेरकर गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात इतनी तेजी से हुई कि शहजाद को संभलने का अवसर भी नहीं मिला। हथियार लहराते हुए अपराधी मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

    लगातार दो हत्याओं से पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल : लगातार दो हत्याओं ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उधर, हाल ही में बिहार के नए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया था कि बिहार की कानून व्यवस्था को कोई चुनौती नहीं दे सकता। उन्होंने कहा था कि पहले अपराधी घूमते थे, आज कानून काम करता है। लेकिन बेगूसराय में दो दिनों के भीतर हुई ये दो हत्याएँ सरकार और प्रशासन के इन दावों पर सवालिया निशान लगा रही हैं।

    Begusarai Crime News Begusarai news Begusarai News in hindi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIndigo Flight Cancellations : इंडिगो का बड़ा ऐलान — रद्द फ्लाइट वाले यात्रियों को मिलेगा ₹10,000 मुआवजा
    Next Article बेगूसराय में DM बदले, Shrikant Shastri ने संभाला नया जिम्मा..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी

    February 15, 2026 9:31 am

    बेगूसराय के विकास की जमीनी हकीकत- रसूख बढ़ा, पर रुकी रही विकास की रफ़्तार!

    February 14, 2026 4:01 pm

    खाकी पर दाग: ‘आपकी बेटी ऐश-मौज करके लौट आएगी’, बेगूसराय की लापता नाबालिग के पिता से बोला थानेदार

    February 14, 2026 12:42 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी

    By सुमन सौरबFebruary 15, 2026 9:31 am

    Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच…

    बेगूसराय के विकास की जमीनी हकीकत- रसूख बढ़ा, पर रुकी रही विकास की रफ़्तार!

    February 14, 2026 4:01 pm

    खाकी पर दाग: ‘आपकी बेटी ऐश-मौज करके लौट आएगी’, बेगूसराय की लापता नाबालिग के पिता से बोला थानेदार

    February 14, 2026 12:42 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में चीनी मिल की सुगबुगाहट तेज, DM को 100 एकड़ जमीन तलाशने का निर्देश

    February 14, 2026 10:18 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.