Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में 49 करोड़ की लागत से बनेंगे दो एचएल आरसीसी ब्रिज- बूढ़ी गंडक नदी पर होगा निर्माण कार्य..
    Begusarai News

    बेगूसराय में 49 करोड़ की लागत से बनेंगे दो एचएल आरसीसी ब्रिज- बूढ़ी गंडक नदी पर होगा निर्माण कार्य..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 21, 2025 10:25 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले में दो नए आरसीसी पुलों के निर्माण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इन दोनों पुलों के निर्माण को लेकर टेंडर अगले सप्ताह जारी की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि यह पुल न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएंगे, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    दो पुलों का होगा निर्माण

    दरअसल, ग्रामीण कार्य विभाग बेगूसराय के अधीक्षण अभियंता ने मंझौल कार्य प्रमंडल के अधीन शीर्ष मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (MMSY) के तहत दो पुलों के निर्माण के लिए तैयार प्राक्कलन (DPR) को भागलपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय को तकनीकी अनुमोदन हेतु भेजा है। दोनों पुलों की लंबाई 278.96 मीटर होगी और इनकी लागत करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

    मोहनपुर बूढ़ी गंडक पर : पहला पुल खोदावंदपुर प्रखंड में पीडब्ल्यूडी रोड से मोहनपुर बूढ़ी गंडक नदी पर बनेगा। इस पुल की कुल लंबाई 278.96 मीटर होगी। इसकी अनुमानित लागत 24.57 करोड़ रुपये (2457.13 लाख) है। इस पुल के बन जाने से आसपास के गांवों के लोगों को गंडक पार करने के लिए वैकल्पिक रास्ते की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    चेरियाबरियारपुर में चेरियाघाट तक : दूसरा पुल चेरियाबरियारपुर प्रखंड के बूढ़ी गंडक नदी पर बनेगा। यह एसएच 55 से चेरियाघाट तक जाने वाली पीसीसी सड़क और सूर्यपुरा से चेरियाघाट तक के बीच में प्रस्तावित है। इसकी लंबाई भी 278.96 मीटर होगी और निर्माण पर 24.80 करोड़ रुपये (2480.23 लाख) खर्च किए जाएंगे। यह पुल चेरियाबरियारपुर व आस-पास के ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आएगा।

    क्षेत्रवासियों को होगा सीधा लाभ

    इन पुलों के निर्माण से न सिर्फ दो प्रखंडों को फायदा होगा, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इससे न सिर्फ आवागमन में सुगमता आएगी, बल्कि स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना भी आसान होगा। वहीं, बाढ़ के समय वैकल्पिक मार्ग की जरूरत भी कम हो जाएगी।

    बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी पर दो नए आरसीसी पुलों के निर्माण का रास्ता साफ़,अगले हफ़्ते टेंडर में जाएगा।

    ➡️ ख़ोदाबंदपुर और चेरीया बरियारपुर में MMSY योजना के तहत पुल बनेंगे ।
    ➡️ कुल लागत: ₹49 करोड़ से अधिक। pic.twitter.com/ATrwhfq28P

    — Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) June 21, 2025

    “बेगूसराय जिले के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इन दोनों पुलों की निविदा अगले सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो और लोगों को इसका लाभ मिले।”-केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन ने कहा- ‘लड़का नहीं होने’ पर मारा डाला..
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में झूठे रेप केस की पोल खुली! खुद फंसी पीड़िता और उसकी मां…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    By सुमन सौरबFebruary 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : नए साल की पूर्व संध्या पर बेगूसराय के तेघड़ा में हुए कुख्यात…

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.