Begusarai News

बेगूसराय में प्रेम-विवाह का दुखद अंत; बेड पर पत्नी की लाश, फंदे से लटका पति, जांच में जुटी पुलिस..

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बेगूसराय में एक नवविवाहित दंपती ने अपने ही घर के अंदर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदरपुर वार्ड संख्या-6 निवासी शुभम कुमार और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुभम ने करीब 6 महीने पहले मुन्नी देवी से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए अंतरजातीय शादी की थी।

परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था और किसी तरह की पारिवारिक कलह की जानकारी नहीं थी। ऐसे में दंपती की इस तरह की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। घटना के वक्त घर में सिर्फ शुभम और मुन्नी मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि घर के अन्य सदस्य एक बच्चे को डॉक्टर से दिखाने के लिए बाहर गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई आवाज नहीं मिली, तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर का मंजर देख सबके होश उड़ गए। शुभम फंदे से झूला हुआ था और उसकी पत्नी मुन्नी देवी बिस्तर पर मृत पड़ी थी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। लाखो थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या के पीछे कारण क्या था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now