Begusarai News

बेगूसराय में हादसा! मिट्टी ढोते समय ट्रैक्टर पलटा, दबकर एक व्यक्ति की मौत, एक की स्थिति नाजुक..

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बेगूसराय से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने और पलटे डाले के नीचे दब जाने से 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनहा पूरब पंचायत के मुगलसराय की है।

मृतक व्यक्ति की पहचान मुगलसराय निवासी सरजू पासवान के करीब 60 वर्षीय पुत्र जयकांत पासवान के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान भज्जू तांती के करीब 45 वर्षीय पुत्र अनिल तांती के रूप में की गई है। घटना उस वक्त हुई जब जयकांत पासवान अपने कुछ साथियों के साथ सड़क किनारे एक चाय दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाय दुकान में घुस गया और दोनों व्यक्ति ट्रैक्टर डाले की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रैक्टर जिस पर मिट्टी लदी हुई थी, वह पंचवीर बाजार की तरफ से तेज गति से गुजर रहा था। तभी अचानक चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और डाला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान डाले के नीचे दब जाने से दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दबे व्यक्ति को बाहर निकालकर नजदीकी सामुदायिक केंद्र साहेबपुरकमाल में भर्ती कराया गया। फिर डाक्टरों ने इलाज के बाद दोनों जख्मी व्यक्ति को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन चिकित्सकों ने जयकांत पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिल तांती की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हादसे के बाद मृतक जयकांत पासवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

“इस इलाके में दिनभर मिट्टी से लदे ट्रैक्टरों का तेज रफ्तार में आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बिना अनुमति के मिट्टी खनन और ट्रैक्टरों का संचालन धड़ल्ले से जारी है।”:- बजरंग दल के जिला सह संयोजक, साजन कुमार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now