Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    February 16, 2026 7:09 pm

    बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

    February 15, 2026 5:11 pm

    शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित

    February 15, 2026 1:13 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»पटना की बराबरी पर बेगूसराय! करोड़ों में पहुंची प्लॉट की कीमतें, ये इलाके बने रियल एस्टेट हॉटस्पॉट
    Begusarai News

    पटना की बराबरी पर बेगूसराय! करोड़ों में पहुंची प्लॉट की कीमतें, ये इलाके बने रियल एस्टेट हॉटस्पॉट

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 5, 2026 2:14 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Real estate Market
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai Real estate Market : अगर कोई आपसे कहे कि अब बेगूसराय में भी प्लॉट के दाम पटना की तरह करोड़ों में पहुंच गए हैं, तो आप यकीन करेंगे। यह बात चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन पूरी तरह सच भी है। बिहार की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले बेगूसराय में अब रियल एस्टेट बाजार (Begusarai Real Estate Market) भी तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खास बात यह है कि यहां महंगे प्लॉट पुराने इलाकों में नहीं, बल्कि नई और तेजी से डेवलप हो रही लोकेशनों में देखने को मिल रहे हैं।

    रियल एस्टेट से जुड़ी वेबसाइटों और ओपन मार्केट में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बेगूसराय के कई इलाके ऐसे हैं जहां प्लॉट के रेट करोड़ों रुपये तक पहुंच चुके हैं। आइए जानते हैं उन इलाकों के बारे में जहां प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।

    बखरी बाजार

    बेगूसराय जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बखरी बाजार तेजी से विकसित होता इलाका है। बीते तीन-चार वर्षों में यहां प्लॉट के रेट में करीब 100% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल, यहां प्लॉट की कीमत लगभग 4545 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच चुकी है। ऐसे में अगर कोई 3520 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदता है, तो उसे करीब 1.6 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

    मस्ती फतेहपुर

    ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद मस्ती फतेहपुर में हाल के दिनों में प्लॉटिंग शुरू होते ही रियल एस्टेट बाजार में उछाल आ गया है। यहां प्लॉट के रेट 3000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच चुके हैं। यानी 5000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदने पर कीमत 1.5 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

    विश्वनाथ नगर

    विश्वनाथ नगर बेगूसराय के प्रमुख और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। यहां कई बड़े कार ब्रांड के शोरूम मौजूद हैं। इलाके में अब गिने-चुने प्लॉट ही बचे हैं, जिससे कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां प्लॉट का रेट 13,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच चुका है। ऐसे में 4200 स्क्वायर फीट के प्लॉट की कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

    चाणक्यपुर

    चाणक्यपुर भी बेगूसराय के उन इलाकों में शामिल है जहां प्रॉपर्टी के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। यहां रेसिडेंशियल प्लॉट की कीमत 5200 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच चुकी है। 3520 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदने पर करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

    निराला नगर

    निराला नगर भी तेजी से विकसित हो रहा इलाका है। यहां प्लॉट के रेट 3500 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में 3520 स्क्वायर फीट के प्लॉट की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये तक बैठती है।

    सर्किल रेट से कहीं ज्यादा ओपन मार्केट कीमत

    इन सभी इलाकों में फ्रीहोल्ड प्लॉट के विकल्प उपलब्ध हैं। बताए गए रेट ओपन मार्केट के हैं, जो सर्किल रेट की तुलना में काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा प्लॉट खरीदने पर रजिस्ट्री चार्ज और अन्य टैक्स अलग से देने होते हैं। कुल मिलाकर, बेगूसराय अब सिर्फ औद्योगिक ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट के लिहाज से भी बिहार के तेजी से उभरते शहरों में शामिल हो गया है।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai Real estate Market
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय के टीचर खुद को TTE बताकर यात्रियों को लूट रहा था…फिर आगे जो हुआ
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में भीषण ठंड के मद्देनज़र कक्षा 8 तक के विद्यालय 8 जनवरी तक बंद…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    February 16, 2026 7:09 pm

    बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

    February 15, 2026 5:11 pm

    पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी

    February 15, 2026 9:31 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    By सुमन सौरबFebruary 16, 2026 7:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए…

    बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

    February 15, 2026 5:11 pm

    शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित

    February 15, 2026 1:13 pm

    पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी

    February 15, 2026 9:31 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.